पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण
प्रतापगढ़। आरोग्य भारती प्रतापगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिये हरित शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर शहीद उद्यान प्रतापगढ़ में विचार संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान धन्वंतरि एवं माँ भारती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। आरोग्य भारती काशी प्रांत उपाध्यक्ष डा रंगनाथ शुक्ल ने
सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने, उसे संरक्षित करने व पृथ्वी को सदैव हरा-भरा रखने को कहा। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डा अवनीश पाण्डेय ने किया।
प्रतापगढ़ इकाई के अध्यक्ष डा सुधांशु उपाध्याय ने प्लास्टिक से पर्यावरण के संरक्षण के लिए सिक्स आर का मंत्र दिया। उन्होंने रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल, रिकवर, रिफैब्रिकेट और रिपेयर के फार्मूले को अपनाने की अपील की।
वरिष्ठ चिकित्सक डा सुरेश शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सृष्टि के प्रत्येक वस्तु के कल्याण की बात की है। कल्याण मतलब कोई भी वस्तु प्रदूषित न होने पाए। पहले हम यज्ञ करते थे, घर-घर हवन होता था। इन सबको तिलांजलि देकर हमनें ऐसी जीवन पद्धति अपना ली जो आज हमारे लिए ही घातक हो गई।
इस अवसर पर पार्क में भ्रमण करने आये बच्चों और उनके अभिभावकों को अपने जन्मदिन एवं विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण कर पेड़ पौधों की देखरेख करने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। वृक्षों के बचाव की शपथ दिलाई गई। जिससे वृक्षों का संरक्षण किया जा सके। अमित शुक्ला ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में 5 जून को श्विश्व पर्यावरण दिवसश् मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम श्हमारी भूमिश् नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।
डा सिमरन उपाध्याय ने पर्यावरण के प्रभावित करने वाले विभिन्न मानव कृत्यों पर विचार रखते हुए जल, वायु, भूमि प्रदूषण से बचाव के विषय में जानकारी दी।
इस आयोजन में डा पवन कुमार मिश्रा, डा पंकज मिश्रा, डा रंगनाथ शुक्ल, डा सुरेश शर्मा,
डा सुधांशु उपाध्याय, डा अवनीश पंडव्य, डा ब्रह्मानंद, अमित शुक्ला, डा सिमरन उपाध्याय, राकेश शर्मा, विनोद मिश्रा, बजरंग कौशिक, सुनीता प्रजापति, शिवांश, कृष्णा, नेहा, साहिल, आस्था, आदि मौजूद रहे।
ड्रोन कैमरों से की गई मतगणना स्थल की निगरानी
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में नगर कोतवाली के मतगणना स्थल महुली मण्डी पर ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी गई। मंडी में बनाए गये कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ाए रखे। मण्डी परिसर में प्रवेश के लिए कई चेकिंग प्वाइंट बनाए गये थे। हर प्वाइंट पर बिना पास के अन्दर प्रवेश करने पर मनाही थी। सपा व भाजपा में हार जीत का अंदेशा प्रशासन को पहले ही हो गया था। काउंटिंग के दौरान व मतगणना समाप्ति पर हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सुरक्षा के सख्त इंतिजाम कर रखे थे।
मतगणना स्थल से निराश होकर एक साथ निकले भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता व विनोद सोनकर
प्रतापगढ़। वोटों की अंतिम मतगणना के दौरान करारी हार को देखते हुए प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता व कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर एक साथ मतगणना स्थल एक साथ बाहर निकल गये। बाहर निकलते समय दोनों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। किसी से बिना कुछ बोले दोनांे निवर्तमान सांसद मतगणना स्थल से समर्थकों संग बाहर निकल गये। प्रतपगढ़ की दो विधानसभा कुण्डा व बाबागंज कौशांबी संसदीय क्षेत्र में आती है। दोनों विधानसभाओ ंकी गिनती महुली मंडी में हुई। कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर महुली मंड़ी मों वोटों की गिनती करवाये। वहीं इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डा0 शिवपाल सिंह पटेल अंत तक डटे रहे। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह मतगणना स्थल से समर्थकों के साथ बाहर निकले।
प्रेमी ने प्रमिका की चाकू से गोंदकर की हत्या
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भंगवाचुंगी के निकट स्थित कांशीराम कालोनी में रह रही प्रेमिका आरती की प्रेमी ने मंगलवार की दोपहर चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी। शादीशुदा महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह मायके स्थित कांशीराम कालोनी में रह रही थी। इस दौरान मेरठ जिले के एक युवक से महिला से प्यार हो गया। युवक भी जोगापुर कालोनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। दोनों की मुलाकात होती थी। बताया जाता है कि उक्त महिला की किसी तीसरे युवक से प्यार हो गया। जब यह बात मेरठ के युवक को जानकारी हुई तो उसने प्रेमिका आरती की चाकू से गोंदकर निमर्म हत्या कर दी। आरती को एक तीन साल का बेटा भी है। आरती की गलत हरकतों से बेटे की जिंदगी बर्बाद हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर हर पहलुओं की जॉच की। इस बीच हत्या कर प्रेमी भाग निकला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
पोस्टल बैलट व ईटीपीएस में सपा को भाजपा प्रत्याशी से मिले अधिक वोट
प्रतापगढ़। कर्मचारियों, वृद्धों व विकलागांे द्वारा दिए गये वोटों में सपा प्रत्याशी डा0 एसपी सिंह को भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता से अधिक वोट मिले हैं। प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 4 हजार 82 वोट पड़े जिसमें सपा प्रत्याशी डा0 एसपी सिंह पटेल को 2 हजार 96 व भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 1518 मत मिले जबकि बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र को 272 मत मिले। शेष वोट अन्य प्रत्याशियों को मिले हैं। बैलट पर पड़े वोटांे को देखा जाए तो कर्मचारियों मंे भी भाजपा सरकार के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। वोटों के जरिए कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया है। कर्मचारियों के अनुसार भाजपा सरकार उन्हें पहले से मिल रही सभी प्रकार की सुख सुविधाओं में कटौती कर दी है। पेंशन व भत्तों समेत उनकी कई मांगों को सरकार नहीं मांन रही है। कर्मचारी लगातार भाजपा सरकार पर शोषण का आरोप लगाते रहे हैं। उम्मीदों के विपरीत भाजपा की हार से कर्मचारी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों का जो शोषण करेगा उनके साथ यही होगा।
सपा प्रत्याशी डा0 एसपी सिंह पटेल 65 हजार 628 मतों से जीते
प्रतापगढ़। 39 लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डा0 शिव पाल सिंह पटेल 65 हजार 628 मतो के अंतर से चुनाव जीत गये हैं। 22वें राउण्ड की अंतिम मतगणना में डा0 एसपी सिंह को 4 लाख 39 हजार 836 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 3 लाख 74 हजार 208 मत मिले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र को बीसवें राउण्ड की अंतिम मतगणना में 79 हजार 872 मत मिले। जिसमें पोस्टल बैलेट की गणना शामिल नहीं है। पोस्टल बैलेट में डा0 शिवपाल सिंह को 2096 व भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 1518 मत मिले हैं। देर शाम तक जीत हार की अंतिम घोषणा नहीं हो सकी। पट्टी विधानसभा में बैलेट पेपर से पड़े मतों में गड़बड़ी को लेकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत घोषणा नहीं की जा सकी। चुनाव हाने के बाद भाजपा प्रत्याशी मतगणना स्थल से बाहर चले गये जबकि सपा प्रत्याशी डा0 एसपी सिंह पटेल जीत का प्रमाण पत्र के लिए देर शाम तक मतगणना स्थल पर डटे रहे।
राजा भैया ने दो विधानसभा से सपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज को दिलाई लीड, विनोद सोनकर हारे
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभाओं कुण्डा व बाबागंज कौशांबी संसदीय क्षेत्र में जोड़ी गई हैं। राजाभैया ने इस बार सपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज को समर्थन किया था। राजाभैया का कौशांबी संसदीय क्षेत्र में काफी असर है। कौशांबी से प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के 25 वर्षीय बेटे पुष्पेन्द्र सरोज को सपा ने प्रत्याशी बनाया था। 35वें राउण्ड की अंतिम गणना में पुष्पेन्द्र सरोज ने कौशांबी सुरक्षित सीट से भाजपा के दो बार के सांसद रहे विनोद सोनकर को 1 लाख 3 हजार 604 मतों के अंतर से हरा दिया। 35वें राउण्ड में पुष्पेन्द्र सरोज को कुल 5 लाख 8 हजार 653 मत मिले जबकि विनोद सोनकर को कुल 1 लाख 3 हजार 604 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण को 55 हजार 788 वोट मिले हैं।
बाइकों की टक्कर में एक की मौत दूसरा भर्ती
प्रतापगढ़, कुंडा। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से कुण्डा सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने देखते ही एक युवक को मृत घोषित कर दिया और उसके साथी की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव निवासी हीरालाल प्रजापति का 30 वर्षीय बेटा अंगद कुमार मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गांव के राम औतार प्रजापति के 40 वर्षीय बेटे शिव प्रकाश प्रजापति के साथ बाइक से मजदूरी करने जा रहा था। वह लोग थाना क्षेत्र के उतरार झींगुर गांव के सामने पहुंचे तो सामने से महमदपुर गांव निवासी युवक की बाइक से टक्कर हो गई। अंगद व शिव प्रकाश दोनों घायल हो गए। आस पास के लोगो ने पुलिस को खबर दी तो एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही अंगद को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद शिव प्रकाश की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अंगद की पत्नी रूबी फफक पड़ी। रुबी का मायका कुंडा के हिसामपुर मनगढ़ में है। घटना से परिवार में मातम छाया है।
सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मदीवार को हार्ट अटैक आने की सूचना वायरल
फील गुड गाना हुआ वायरल, राजा भैया ने किया शेयर
प्रतापगढ़। मतगणना चल रही थी कि किसी ने भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता को हार्ट अटैक की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। लोग फोन करके संगम लाल का हालचाल पूछने लगे। जब यह बात सांसद प्रत्याशी संगम लाल को पता चली तो उन्होंने अपनी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की जिसमें उन्होंने लिखा कि वो स्वस्थ हैं। शीतला माता की कृपा से वे काउंटिंग स्थल पर बैठे हैं। हालांकि इसके बाद बीमार होने की बात मीडिया तक भी पहुंच गई। मीडिया के लोग सीएमओ व डॉक्टरों को फोनकर वास्तविकता की जानकारी लेने लगे। डॉक्टरों ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। लोग इसे चटखारे लेकर आगे वायरल करने से बाज नहीं आ रहे थे। इसी बीच एक प्राथमिक टीचर का फील गुड कराते हुए एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें टीचर ने दूसरे रूप में उम्मीदवार पर तंज कसा है। उन्हें फील गुड का अहसास करा रहा है। कुंडा विधायक राजा भैया ने इस गाने पर अपनी जोरदार प्रतिक्रिया दी है। यह भी सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता शुरुआत दौर से ही काउंटिंग में पीछे चल रहे थे। गठबंधन उम्मीदवार डाक्टर एसपी सिंह पटेल ने जोरदार बढ़त बनाई। हर राउंड में वह आगे निकले तो पीछे मुड़कर नहीं देखे।
जरूरतमंद बच्चों को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा दिया गया समर कैंप का पुरस्कार
प्रतापगढ़। ज़रूरतमंद छात्रों के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ से आयोजित समर कैंप का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। जिसमें अलग-अलग विधा के छात्र, छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। पूरे समर कैंप में सिमरन प्रजापति और रुचिका ने दोहरी सफलता प्राप्त की। दो दिन बाद वाटर पार्क का आयोजन होगा। जिसमें गर्मी से निजात पाने के लिए नौनिहाल धमाल मचाएंगे।
मेंहदी और आर्ट प्रतियोगिता में सिमरन प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मां का आंचल शीर्षक निबंध प्रतियोगिता में लाजू विश्वकर्मा, लूडो, कैरम में नैतिक, सौरभ, रुचिका और साहिबा ने प्रथम स्थान हासिल किया। डांस में रुचिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधन के लिए हिमांशु, रागिनी, प्रिया, सुभम को सेंटर के प्रिंसिपल शनि और टीचर दामिनी ने मेडल और प्रमाण पत्र से नवाजा। बेहतर प्रबंधन के लिए ग्रुप की तरफ़ से दामिनी और हिमांशु को उपहार में टी शर्ट भेंट की गई। प्रिंसिपल ने कहा कि यह समर कैंप जरूरत मंद बच्चों को खुशियां देने के साथ साथ उनकी प्रतिभा को सामने लाना था। कैम्प का संचालन दामिनी ने किया।
रामपुर खास और पट्टी में दौड़ी साइकिल, बाकी में रही लड़ाई
दोनों विधान सभा में पहले राउंड से ही बनाई बढ़त
प्रतापगढ़। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और भाजपा के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता मोती सिंह के गढ़ रामपुर खास और पट्टी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को भर भर के वोट मिले हैं। दोनो विधान सभा में साइकिल ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली। बाकी तीन विधान सभाओं में विश्वनाथगंज में सपा को लड़ना पड़ा है। इसी के साथ ही रामपुर खास और पट्टी से ही सपा से गठबंधन के उम्मीदवार डाक्टर एसपी पटेल की जीत की ओर बढ़ते जा रहे थे। भाजपा दोनो ही स्थानों में काफी पीछे रही। लगभग यही स्थिति विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ और रानीगंज विधान सभा में भी रही। प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी प्रतापगढ़ और विश्वनाथगंज में अच्छी पोजीशन में रही है। यहां पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। रानीगंज के आंकड़े की पट्टी से तुलना की जाए तो लगता है सपा के विधायक डाक्टर आरके वर्मा ने बीजेपी के सामने आत्म समर्पण कर दिया हो।इस बार का चुनाव एक तरफ पार्टी के मान सम्मान का था तो वहीं दूसरी तरफ दिग्गजों की प्रतिष्ठा का भी था।
वोटरों को पाले में नहीं कर पाएं संगम के आंसू-
रानीगंज विधान सभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता तेली-तेली कहते हुए अचानक से रो पड़े। उस समय लगा होगा की उन्हें लोगों की सहानुभूति वोट के रूप में मिल जायेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों ने उनके आंसू को घड़ियाली समझा और वोट की चोट कहीं और की।
अहंकार ले डूबा-
संगम लाल को उनका अहंकार ले डूबा। लोगों का कहना है कि जीत के बाद संगम लाल किसी को समय नहीं दिए। उनके कान से फ़ोन हटता नहीं था। समस्या लेकर सामने खड़े व्यक्ति को देखने तक की उनके पास फुर्सत नहीं हुआ करती थी। कुछ लोगों के इर्द गिर्द ही वह घिरे रहे। जिसे उन्हें जनता के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ा।
निकलेगी पौधों की बारात मनेगी वर्षगांठ
प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा। इस मौके पर पौधों की बारात निकाली जाएगी। बारात सुबह दस बजे भंगवा पंचायत घर से उठेगी और बच्चा बैंक के स्टडी सेंटर पर गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी। यहां पर विवाह कार्यक्रम होगा। इसी के साथ ही गत वर्ष जिन पौधों का विवाह हुआ था उनकी वर्षगांठ भी मनेगी। यह जानकारी ग्रुप के सहयोगी वीके तिवारी और मोहम्मद अनीश ने संयुक्त रूप से दी है।
शरबत वितरण का आयोजन
प्रतापगढ़। ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार को पूजन के साथ सेवा कार्य शर्बत वितरण कार्यक्रम भारत विकास परिषद् ष्विशालष् द्वारा चौक पर संपन्न हुआ। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने शरबत पीया। प्रांतीय उपाध्यक्ष उदयभानु सिंह, अध्यक्ष गोविंद खण्डेलवाल एवं संजीव आहूजा ने पूजन के पश्चात् शर्बत वितरण कार्यक्रम आरंभ किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सेवा अश्विनी कुमार केसरवानी, उपाध्यक्ष संपर्क शरद केसरवानी, सचिव शिशिर खरे, संयोजक पर्यावरण नारायण प्रसाद खण्डेलवाल, राजेश कुमार मिश्रा, द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, अरविन्द सिंह, राजेश सिंह, सहित दिनेश ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इन लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ हजार लोगों ने शरबत पीया है।
अंधी से तबाह हुए आम के फलों से बगीचों में लगे ढेर
प्रतापगढ़, कुंडा। फलपट्टी के रूप में चर्चित कुंडा इलाका आम की पैदावार में जनपद में अग्रणी माना जाता है। रविवार को भोर में आई आंधी-तूफान ने आम व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी। सीजन में पहले ही आंधी में 15 से 20 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इलाके के कुंडा, कालाकांकर, बाबागंज, बिहार ब्लॉक क्षेत्र में करीब आठ हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में आम के बागान है। इस बार ऑफ सीजन होने के बाद भी आम की पैदावार अच्छी रही। रविवार को भोर में करीब ढाई बजे आए तेज आंधी तूफान और पानी से आम बागानों में भारी मात्रा में आम के फल नीचे गिर गए। जिससे आम व्यापारियों को 15 से 20 प्रतिशत फल गिरने का नुकसान हुआ। अभी गिरे हुए आम के फलों की कीमत न के बराबर मिलेगी। व्यापारियों की मानें तो आम के इन फलों को पूरी तरह तैयार होने पर बिक्री करने पर अच्छी खासी कीमत मिलती है। आम के बागानों में आंधी से गिरे आम को व्यापारी रविवार को पूरे दिन समेटते रहे। सोमवार को भी आम को एकत्रकर मंडियों में भेजने की व्यवस्था में लगे रहे।