प्रतापगढ़ बुलेटिन | 3 जून 2024

0
156

तेज आंधी व वारिस से आम के फसलों को भारी नुकसान, पट गये बगीचे, धराशाई हुए पेड़ व डालियां

किसान व बाग खरीदने वालों के चेहरों पर छाई मायूसी

प्रतापगढ़ा। रविवार की रात आई चक्रवाती तूफान व वारिस से आग के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। बागों के पेड़ उगड गये व कई पेड़ों की डालियॉ टूटकर गिर गईं। बगीचों में चारों तरफ आम ही आम बिछ गये। सुबह किसानों ने जब आम के बगीचों के तबाही का नजारा देखा तो खून के आंसू गिरने लगे। जिन्होंने किसानों से आम के बगीचे पहले ही खरीद रखे थे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। सदर तहसील के सेतापुर गांव में अधिवक्ता प्रदीप सिंह के आम के बाग में पेड़ों की डालियां व पेड़ उखड़ गये। चारों तरफ बगीचे में आम ही आम दिखाई दे रहे थे। इसी तरह जिले का कुण्डा इलाका आम फल पट्टी घोषित है। कुण्डा इलाके में बड़ी संख्या मंे हर जगह दशहरी, चौसा समेत अन्य वेराइटी के आम के बगीचे हैं। जहॉ से बड़ी मात्रा में आम का उत्पादन होता है। यहॉ के आम मे मिठास में कुछ विशेष खासियत है। कुण्डा के आम देश के अन्य हिस्सों समेत विदेशों में भेजे जाते हैं। कुण्डा के मानिकपुर, नवाबगंज, करेंटी, गोतनी व ताजपुर सरियावां समेत कई जगहों पर रविवार की तड़के सुबह आई चक्रवाती तूफान वारिस से तबाही साफ-साफ देखी गई। कुण्डा के किसान लालचन्द्र सोनकर, दीपक सोनकर व रमेश सोनकर ने बताया कि तूफान से भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष आम की फसल अच्छी थी। ठीक ठाक मुनाफा होने का अंदेशा था। मगर आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई जिससे नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। तूफाान से हुए नुकसान से किसानों व किसानों के बगीचे खरीदने वालों के चहरों पर मायूसी छाई हुई है। 

हर बगीचे से कुण्टलांे बटोरे गये आम-

चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान से बगीचों में कुण्टलों आम पेड़ों के नीचे पटे रहे। सुबह पेड़ों की डालियों व पेड़ों को काटकर साफ किया जाता रहा। बगीचों से आम बिनकर एक जगह ठेर लगा दिए गये। किसानों ने बताया कि औने पौने दाम में इन आमों को बेंचा जाएगा। खरीददार न होने पर स्थानीय लोगों को मुफ्त में दे दिया जाएगा। कुण्डा के अलावां जिले के अन्य इलाकों में जहॉ आम के बगीचे हैं वहॉ नीचे गिरे इकट्ठा किये आम के ठेर देखने को मिले। 

सीओ ने विवेचनाओं की समीक्षा कर निस्तारण के दिए निर्देश

प्रतापगढ़। सीओ रानीगंज ने रविवार को सर्किल के सभी विवेचकों को तलब किया। उन्होंने एसपी के निर्देश पर विवेचकों से मुकदमों के संबंध में प्रगति रिपोर्ट देखी। लापरवाही बरत रहे विवेचकों को हितायत दी। उन्होंने सभी विवेचकों से कहा कि लंबित मुकदमों को गुण दोष के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सीओ ने जरूरी सुझाव भी दिए। 

लापरवाही जान लेवा हो सकती है, गर्मी से बचने के लिए अपनाएं खास सुझाव-डॉ0 रमेश पांडे

प्रतापगढ़। गर्मी का तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने से मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में चक्कर आने से बेहोश होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर उन्हें समझा रहे हैं कि यह कोई बीमारी नहीं है। बल्कि दिमाग के संदेश (काम करने के आदेश) को अन्य अंगों तक पहुंचाने वाला नमक (सोडियम) पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकल जाने से संदेश गड़बड़ा जा रहे हैं। इससे चक्कर व बेहोशी आदि स्थितियां बन रही हैं। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की ओपीडी में तैनात वरिष्ठ फिजीशिएन डॉ0 रमेश पांडेय के मुताबिक जब से तापमान तेजी से बढ़ा है तब से ऐसे मरीज आ रहे हैं जो बताते हैं कि कुछ देर भी धूप में काम करने पर उनका शरीर बेदम हो जाता है। चक्कर आने लगते हैं, बीपी भी कम हो जाती है। घंटे-दो घंटे बाद खुद ही ठीक हो जाते हैं। डॉक्टर पांडे ने बताया कि जिस तरह दो इलेक्ट्रानिक उपकरण बिना आपस में जुड़े ही वाईफाई के जरिए संदेशों का आदान प्रदान करते हैं वैसे ही शरीर में मौजूद तंत्रिका तंत्र की दो नसें आपस में जुड़ी नहीं होतीं बल्कि उनमें गैप होता है। दोनों गैप के बीच न्यूरो ट्रासंमीटर हार्माेन वाईफाई की तरह एक नस से संदेश रिसीव कर अगली नस को पहुंचा देता है। इन नसों में एक छोर से दूसरे छोर तक संदेश को पहुंचाने का काम सोडियम क्लोराइड (नमक) करता है। लेकिन पसीने के जरिए शरीर में मौजूद नमक बाहर निकल जाता है तो संदेश बीच में ही रुक जाता है। ऐसे में जब दिमाग किडनी को संदेश भेजता है कि नमक को शरीर से बाहर निकालने की बजाय भीतर सप्लाई बढ़ाई जाए तो यह संदेश किडनी तक नहीं पहुंच पाता। इससे ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। यदि समय रहते शरीर में नमक की आपूर्ति न की जाए तो बेहोशी ही नहीं बल्कि कोमा में जाकर मौत तक हो सकती है। वह मरीजों को समझा रहे हैं कि यदि धूप में निकलना बहुत ही जरूरी हो तो नमक पानी व चीनी का घोल साथ रखें और जब भी पसीना अधिक निकले उसका सेवन कर लें।

क्या कहते हैं फिजीशिएन- 

मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ0 रमेश पांडे ने बताया कि ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है जो पसीने के जरिए शरीर से नमक निकल जाने से चक्कर व कमजोरी के शिकार हो रहे हैं। दवाओं के साथ लोगों को शरीर में पानी व नमक की आपूर्ति बनाए रखने के तरीके समझाए जा रहे हैं।

ऐसे करें बचाव-

1-धूप में हल्के रंग के कपड़े पहनकर निकलें।

2-धूप से सिर को बचाने के लिए गमछा या टोपी लगाएं।

3-चीनी, नमक व पानी का घोल साथ रखें।

4-अधिक पसीना निकलने पर ठंडे स्थान पर जाकर उक्त घोल पिएं।

5-मसालेदार वस्तुओं की बजाय अधिक पानी वाले फलों का सेवन बढ़ाएं।

आंधी,पानी में 33 हजार लाइन पर गिरे पेड़, 15 घंटे बिजली गुल

भुपियामऊ पावर हाउस से आपूर्ति ठप, बंद रहे तीन उपकेंद्र 

अफसर मनाते रहे संडे, आमजन पानी के लिए तरसे

प्रतापगढ़। रविवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते कई पेड़ धराशाई हो गए। कुसमी फाटक के निकट प्रयागराज रेलवे लाइन के किनारे पेड़ और डाल टूटकर बगल से गुजरी 33 हजार की मेन लाइन पर गिरे। जिससे तार टूट गया। शहर और उससे सटे इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब सोलह 16 घंटे ठप रही। इससे आमजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहरी बूंद बूंद पानी के लिए तरसे। हैंडपाइपों पर लंबी लाइन लगी रही। घरों के इनवर्टर बोल गए। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। एक जेई को छोड़कर बाकी अधिकारी संडे मनाते रहे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी भागते हुए मौके पर पहुंचे। चीफ ने एसडीओ टाउन को कैंप करने का निर्देश दिया है।

रात करीब पौने तीन बजे अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली चली गई। पता चला कि कुसमी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे आम के पेड़, डालें टूटकर शहर और गांव को आपूर्ति देने वाली 33 हजार की लाइन पर गिरे है। इससे कई जगह तार टूट गया। ट्रांसफार्मर भी चपेट में आया है। आपूर्ति ठप होने से बाबागंज, कादीपुर और रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों की माने तो सुबह करीब पांच बजे रूपापुर के जेई दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पेड़ और भारी भरकम डालो को काटकर तार से हटाया गया। उसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। अगर यही काम टीम भावना से सभी की उपस्थिति में सहयोग से होता तो लाइट पहले मिल सकती थी।

डेढ़ किलोमीटर तक टूटे रहे तार-

पेड़ों की चपेट में आने से कुसमी रेलवे फाटक से लेकर भुपियामऊ तक करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक पोल के तार टूटकर जमीन पर बिखर गए थे। जिसको समय से ठीक करना बिजली विभाग के लिए चुनौती था।

मौके पर नही पहुंचे थे अधिकारी-

पौने तीन बजे से कादीपुर, रूपापुर और बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता बिजली कटने से अंधेरे में थे। ग्रामीणों ने बताया कि रूपापुर के जेई कर्मचारियों के साथ सुबह पांच बजे ही आ गए थे। बाकी उपकेंद्रों के जेई यहां तक कि एसडीओ, एक्सईएन अपने कमरे से बाहर नहीं निकले।

खबर वायरल होने के बाद भागे जिम्मेदार-

अधिकारी मौके पर नहीं है। इसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। जेई, एसडीओ एक्सईएन यहां तक कि चीफ भी भागते हुए मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि चीफ ने एसडीओ टाउन को  बिजली दुरुस्त होने तक मौके पर रुके रहने का निर्देश दिया। इस बारे में एसडीओ का कहना है कि काफ़ी दूर तक तार टूटा है। उनके जोड़ने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति होने की संभावना है।

आम और लकड़ी की मच गई लूट-

आंधी में आम के पेड़ और उसका फल टूटकर जमीन पर बिखरा हुआ था। लकड़ी काटने के बाद उसे और आम ले जाने के लिए गांव में लूट मच गई थी।

चिलचिलाती धूप में काम करते रहे कर्मचारी-

रात में बिजली गुल होने के बाद रूपापुर और बाबागंज के कर्मचारी चिलचिलाती धूप में पोल पर चढ़कर काम करते नजर आए। इसमें से कई खाना भी नहीं खाए थे। सुबह चाय भी नसीब नहीं हुई। इसके बाद भी स्टाफ बिजली दुरुस्त करने में लगा रहा। बीच बीच में ग्रामीण पानी पहुंचा देते थे।

ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम तक आपूर्ति की संभावना-

शहर में रविवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी। लेकिन ग्रामीण इलाकों में तारों पर अधिक पेड़ गिरने से सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। हालांकि बिजली कर्मी युद्ध स्तर पर बिजली आपूर्ति बहाली के लिए पूरे दिन डटे रहे।

आर्ट प्रतियोगिता में सिमरन प्रजापति ने सबको पछाड़ा 

प्रतापगढ़। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा भंगवा में चल रहे फन समर कैंप में रविवार को आर्ट प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्लास दस की सिमरन प्रजापति ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीचर दामिनी और सीनियर छात्र हिमांशु निर्णायक भूमिका में रहे। गरीबों के बच्चों में हुनर विकसित करने के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप की सराहना हो रही है।

डी-कोडिंग कराने के बाद ही मतगणना कार्मिकों को मिलेगी ड्यूटी स्लिप

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के मतों की गणना करने वाले कार्मिकों को चार जून की सुबह छह बजे से पूर्व मतणना स्थल पर पहुंचना होगा। डीकोडिंग कराने के बाद यह जानकारी हो सकेगी कि उनकी ड्यूटी किस विधानसभा के किस काउंटर पर लगाई गई है। डीकोडिंग कराने के बाद कार्मिकों को ड्यूटी स्लिप मुहैया कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव के वोटों की गणना पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियां कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की प्रत्येक तैयारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कराई जा रही है। वोटों की गिनती करने के लिए चिन्हित किए गए मतगणना कार्मिकों को चार जून की सुबह छह बजे महुली मंडी में डीकोडिंग कराने का निर्देश दिया गया है। डी-काडिंग कराने के बाद सम्बंधित कार्मिक को एक स्लिप दी जाएगी, जिसमें उसकी ड्यूटी का विवरण विधानसभा का नाम और काउंटर संख्या के साथ-साथ कार्मिकों का ब्यौरा भी अंकित रहेगा। डी कोडिंग काउंटर पर मतगणना कार्मिक को आईकार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर कार्मिक की फोटो के साथ अन्य विवरण अंकित रहेगा।

डी-कोडिंग काउंटर पर ही जमा हो जाएगा मोबाइल-

मतगणना कार्मिकों को डीकोडिंग काउंटर पर ही अपना मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस सहित अन्य सामान जमा करना होगा। इसके आगे कोई भी समान ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी-

उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से  निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कराई जा रही है। महुली मंडी के मुख्य गेट के बगल डीकोडिंग काउंटर स्थापित कराया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इन्तिजाम किये गए हैं।

पीएम का ध्यान आखिरी चरण के मतदान को प्रभावित करने का नाटक-प्रमोद तिवारी

बिना वोटरों के बीच गए एजेंसिंया  दे रही आधारहीन सर्वे रिपोर्ट

राहुल गांधी संभालेंगे केंद्र की बागडोर

प्रतापगढ़, लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री का आत्मविश्वास पूरी तरह से डगमगा गया है।

वह अपने खोए हुए आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैमरों की चकाचौंध में कन्याकुमारी में पीएम का ध्यान आखिरी चरण के मतदान को प्रभावित करने का नाटक रहा है।  ध्यान व तपस्या तो मन से हुआ करती है दिखावे से नहीं। पीएम ने आखिरी चरण के मतदान को प्रभावित करने के लिए अपना आखिरी असफल प्रयास किया है। उन्होंने सर्वे के अनुमान पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेन्सियां गांवों में मतदाताओं के बीच नहीं गईं। उनके सर्वे का आधार निराधार है। यह सर्वे गांव के मतदाताओं से कोसो दूर हैं।

प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि इण्डिया गठबंधन को दो सौ पन्चानबे से साढ़े तीन सौ सीट पर जोरदार जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के चुनाव में सबसे बड़े स्टार प्रचारक राहुल गांधी रहे। जनता के बीच राहुल गांधी की गठबंधन के नेताओं में सबसे बड़ी मांग रही। इण्डिया गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनने जा रही है। श्री तिवारी ने कहा कि गठबंधन की सरकार की बागडोर राहुल गांधी ही संभालेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत किया गया है।

तूफान में छप्पर गिरने से वृद्ध महिला की मौत

प्रतापगढ़, लालगंज। रविवार की रात आये तूफान तथा बारिश से गिरे छप्पर के नीचे महिला की दबकर मौत हो गयी। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवल निवासी धनपति देवी (70) शनिवार की रात घर के सामने छप्पर में सो रही थी। रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक तूफान व बारिश के चलते छप्पर गिर गया। धनपति देवी छप्पर के नीचे दब गयी। धनपति की चीख पुकार सुन परिजनों ने उसे किसी तरह घायल अवस्था में बाहर निकला। परिजन इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर ले आए। इलाज के दौरान धनपति की सांसे थम गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रविवार को भिजवाया। वहीं वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुण्यतिथि पर राहगीरों को पिलाया शरबत

प्रतापगढ़, लालगंज। स्थानीय रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज के सेवानिवृत्त कला अध्यापक एवं समाजसेवी द्वारिका प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गयी। आयोजकों ने स्व0 द्वारिका प्रसाद की स्मृति में राहगीरों को शरबत पिलाया। वक्ताओं ने स्व0 द्वारिका प्रसाद के शैक्षिक तथा कला जगत एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया। पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने एक आदर्श शिक्षक के रूप में मेधावियों के भविष्य निर्माण में अप्रतिम योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका गोमती तिवारी व संचालन शिक्षक विकास पाण्डेय ने किया। संयोजक एवं स्व0 तिवारी के कनिष्ठ पुत्र व्यापार मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश तिवारी गुड्डू ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ0 पुरूषोत्तम शुक्ल, अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल, दिनेश सिंह, राजकुमार मिश्र, विश्वनाथ मौर्य, विकास मिश्र, मोनू पाण्डेय, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

तेज आंधी व बारिश से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

प्रतापगढ़। शनिवार की देर रात अचानक तेज आंधी व जोरदार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जगह जगह पेड़ और डालियां गिर पड़ी। वहीं बिजली के खम्भे भी गिर गए। तार टूट जाने से रविवार को शाम तक नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में विद्युत सप्लाई बाधित रही। विद्युत सप्लाई ठप होने से लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से भीषण गर्मी में लोगों को राहत जरूर मिल। तेज आंधी और झमाझम बारिश से नालियों और खेतों में  पानी भर गया। कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गये। कुछ जगह बिजली के खम्भे भी धराशायी हो उठे। गांव में लोगों का टीन-टप्पर उड़ गया। कई घरों में बनी चाहरदीवारी भी भरभराकर ढह गयी। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने लगे टीन-होर्डिंग आदि आंधी की भेंट चढ़ गया। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। गांवों में भी छप्पर तथा टीन आदि गिर पड़े। कुछ छप्परनुमा मकान पर पेड़ की मोटी मोटी डालियां गिरने से लोग भयभीत देखे गये। जिले में हर जगह लाइन क्षत-बिछत हो गयी। हालांकि किसानों के लिए राहत जायद की फसल में जरूर देखी सुनी गयी। सब्जियों तथा उड़द व सेम, चौकी के लिए बारिश लाभदायक आकी जा रही है। बिजली व्यवस्था बाधित होने से सरकारी पीने के पानी की टंकियों से रविवार को पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।

श्री नर्मदेश्वर धाम में मनाया गया स्थापना महोत्सव

प्रतापगढ़, लालगंज। सांगीपुर क्षेत्र के पूरे गुरू रामपुर कसिहा में रविवार को श्री नर्मदेश्वर धाम मंदिर का स्थापना उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम चरित्र मानस पाठ एवं श्रीराम नाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को पुष्प अच्छत समर्पित किया। स्थापना उत्सव में हवन पूजन में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं महिलाओं ने भगवान के भजन की प्रस्तुतियां दी। पं0 राजाराम शुक्ल ने कहा कि भगवान शंकर ने विश्व के कल्याण के लिए विषपान कर मानव जीवन को मंगल का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल ने आचार्य समूह का रोली अभिषेक से सम्मान किया। इस मौके पर पं0 छोटे लाल शुक्ल, रामयश शुक्ल, रामशिरोमणि शुक्ल, संत प्रसाद शुक्ल, बड़े लाल तिवारी, रामदेव तिवारी, शिवभूषण पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, संदीप सिंह, सूर्यकान्त शुक्ल, राजेश तिवारी आदि रहे। स्थापना महोत्सव में शाम तक हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का प्रसाद ग्रहण किया।

उमरवैश्य समाज मेधावियों को करेगा सम्मानित

प्रतापगढ़। जिला उमरवैश्य समाज सभा की बैठक रविवार को चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में अध्यक्ष गुलाबचंद्र उमरवैश्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज सभा द्वारा आयोजित 18वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह की योजना बनाई गई। समाज सभा के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज सभा द्वारा समाज के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जो छात्र-छात्राएं हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं उन सबको समाज सभा सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह 30 जून को उमरवैश्य धर्मशाला में आयोजि होगा।

समाज सभा के महामंत्री शोभनाथ ने सभी मेधावियों से अनुरोध किया है कि 25 जून तक सभी छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी व एक फोटो समाज सभा के पदाधिकारीयो के पास जमा कर दें। जिससे सभी को 30 जून को होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा सके। बैठक का संचालन महामंत्री शोभनाथ व आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष मदनलाल उमरवैश्य ने किया। इस अवसर पर कैलाश मैनेजर, विश्वनाथ उमरवैश्य, राम जी, जवाहरलाल, डॉ0 श्याम, अजय कुमार, देवेंद्र गुप्ता, मदनलाल, शोभनाथ, श्री राम, गुलाब चंद्र, हनुमान प्रसाद पेशकार, लक्ष्मी नारायण आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।