हिंदी दिवस समारोह समिति तथा विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सौजन्य में आयोजित तीन दिवसीय हिंदी दिवस समारोह संपन्न

0
288

विश्वनाथl हिंदी राष्ट्र एकता का माध्यम बने तथा हिंदी जन -जन की भाषा बने इसी उद्देश्य में संग्लन हिंदी दिवस समारोह समिति तथा विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बार भी संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हिंदी दिवस समारोह का आज भव्य समापन की। सर्वप्रथम विश्वनाथ चारिआलि के राष्ट्रीय विद्यालय कोसगाँव में आज समापन समारोह तथा मूल सभा का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता हिंदी दिवस समारोह समिति तथा विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने की।इसके बाद अतिथियों को मंचासीन कराया और फूलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस समारोह समिति के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने सभा की उद्देश्य व्याख्या की। विद्यार्थी द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दिया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मद्धेशिया वैश्य महासभा विश्वनाथ के महासचिव नागेश कुमार गुप्ता,विश्वनाथ कृषि विभाग के सेवानिवृत्त सह निदेशक मदन गोपाल साहू और विश्वनाथ महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यापिका गीता वर्मा ने हिंदी भाषा के महत्त तथा वर्तमान वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्तर पर सारगर्भित व्याख्यान दी‌। इसके बाद छात्रा मंदाकिनी यादव ने ज्योति संगीत प्रस्तुति दी और छात्र- छात्राओं द्वारा देशभक्ति नृत्य का झाकियां भी दिखाई गई। विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सचिव व हिंदी दिवस समारोह समिति के सह सचिव संतोष कुमार महतो के संचालित सभा में सभा के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह तथा राष्ट्रभाषा विद्यालय एम. ई. के प्रधानाचार्य रामचंद्र ठाकुर को विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यनारायण पांडे ने हिंदी दिवस 2024 के अवसर पर माननीय गृहमंत्री जी का संदेश पत्र और राजभाषा हीरक जयंती विशेषांक स्मारिका ग्रंथ अर्पण किया गया। इसके बाद हिंदी भाषा से संबंधित आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त विजयी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में सभा के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने अध्यक्षीय भाषण संबोधित करते हुए सभी हिंदी प्रेमी को हिंदी दिवस की हीरक जयंती का बधाई दी और गृहमंत्री जी के हिंदी दिवस 2024 संदेश का उपस्थित अतिथि तथा विद्यार्थी को साझा किया। उन्होंने कहा वर्तमान विज्ञान तथा तकनीकी क्षेत्र में हिंदी की महत्ता निरंतर बढ़ती जा रही है। एक दिन हिंदी राजभाषा के स्थान जरूर राष्ट्रभाषा स्थापित होगी। अंत में हिंदी दिवस समारोह समिति के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन की और एक साझा तस्वीर के साथ सभा भंग की। इस मौके पर हिंदी दिवस समारोह समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर,सह सचिव क्रमशः बजरंग रौनियार, संतोष कुमार महतो, प्रतियोगिता संचालक सूर्यनारायण पांडे, सह संचालक विरेंद्र प्रसाद शर्मा, सांस्कृतिक सचिव रवींद्र नाथ गुप्ता,सलाहकार राम प्रकाश राय, गौरीकांत झा, दीपा लोधी, केदार राम, राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल के अध्यापिका राखी बर्धन, राष्ट्रीय विद्यालय एम ई. शिक्षिका माधुरी भुयाँ , निवेदिता शइकीया, पूरबी बोरा, शिक्षक तोफिक अहमद आदि और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य -सदस्या और असंख्य छात्र- छात्रा उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर (शुक्रवार) को विद्यार्थी के बीच कविता आवृत्ति, राष्ट्रभाषा हिन्दी की महत्ता और देशभक्ति गीत एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विचारक के रूप में शिक्षिका राखी बर्धन, निकिता सौरभ, राधिका यादव मौजूद थी। 14 सितंबर(शनिवार) को राष्ट्रीय विद्यालय में प्रातः 9:30 बजे हिंदी दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित हिंदी प्रेमी ने एक -दूसरे को हिंदी दिवस की बधाई दी। अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने हिंदी दिवस की तात्पर्य पर प्रकाश डाला। हिंदी दिवस समारोह समिति के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम की समापन की।