कवि लक्ष्मीकांत मुकुल पर केंद्रित विशेषांक का हुआ लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी

0
239

प्रयागराज। शहर समता विचार मंच के तत्वावधान में आज प्रयागराज के वरिष्ठ कवि रामलखन शुक्ल की अध्यक्षता में शहर समता विचार मंच के सचिव उमेश श्रीवास्तव के संयोजन में शहर समता कार्यालय कर्नलगंज में लक्ष्मी कांत मुकुल पर केंद्रित विशेषांक का लोकार्पण किया गया, साथ ही एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डाँ कल्पना वर्मा रही एवं विशिष्ट अतिथि डाँ रवि मिश्रा रहे। आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। वाणी वंदना सरिता मिश्रा ने प्रस्तुत की। इस काव्यगोष्ठी में देवी प्रसाद पाण्डेय, इंदू प्रकाश मिश्र, कविता उपाध्याय, रचना सक्सेना, संजय सक्सेना, डाँ प्रदीप चित्राशी, के पी गिरी, राम कैलाश पाल प्रयाग, तलब जौनपुरी, कशव सक्सेना, राम कुमार कुशवाहा, शरद चंद्र श्रीवास्तव, डाँ यशवंत यादव राम लखन शुक्ल, रवि मिश्रा एवं डाँ कल्पना वर्मा क्षमा द्विवेदी, नगीना द्विवेदी ने अपनी सुंदर – सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन को सफल बनाया।