Home Blog Page 23

छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन, राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर केंद्र पर बरसे खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया। सरकार की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए खड़गे ने कहा, "छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। यह सरकार सत्ता में बने...

ईरान पर चारों ओर से दबाव बढ़ाने की तैयारी: अमेरिकी ग्राउंड अटैक का कथित सीक्रेट प्लान लीक, वायरल मैप से हड़कंप

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर एक कथित ग्राफिक्स मैप तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैप में दावा किया गया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित ग्राउंड ऑपरेशन (Boots on the Ground) की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस मैप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और...

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, धुएं का गुबार 2 किमी दूर तक दिखा, सरकारी दफ्तरों में अफरा-तफरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित बहुमंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जवाहर भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों...

संसद भवन पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

देश में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल 'Cockroach Janata Party' (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज बेहद उग्र हो गया है। पार्टी ने मानसून सत्र की शरुआत के साथ ही एक बड़े 'चलो संसद मार्च' का आहान किया है। CJP के इस आंदोलन को देश भर के छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की...

मैं फिट हूं, मुझे ‘संसद मार्च’ में जाने की इजाज़त दें… अस्पताल के डॉक्टर को पत्र लिखकर बोले सोनम वांगचुक

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखे गए लद्दाख के प्रमुख एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और प्रशासन के बीच गतिरोध लगातार गहराता जा रहा है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन यानि कि 20 जुलाई को वांगचुक ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को अपने हाथ से लिखी एक भावुक और रणनीतिक चिट्ठी भेजी है। एक्टिविस्ट सोनम...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में हिंसक झड़प, CJP के संसद मार्च में RAF ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar : देश की राजधानी दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन जबरदस्त बवाल शुरू हो गया है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) द्वारा निकाले जा रहे 'संसद चलो' मार्च को रोकने के लिए जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हंगामा और अराजकता बढ़ते देख मुस्तैद रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और...

राष्ट्रपति मुर्मू का मिशन यूरोप: 3 देशों के दौरे पर रवाना, 30 साल बाद रोमानिया से सुधरेंगे रिश्ते

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने तथा लोगों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की यात्रा पर रवाना हो गईं। मुर्मू की यात्रा का पहला चरण सोमवार से मोल्दोवा में शुरू होगा।  यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली...

UP में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया, धाराएं कम करने के नाम पर मांगे पैसे; कुल 75 हजार की मांग की थी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने शनिवार को सोरांव थाने के दरोगा संयम जायसवाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार दरोगा ने एक मुकदमे में धाराएं कम करने के लिए 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम गहरपुर निवासी उदयराज पटेल...

सोनम वांगचुक को नहीं मिली राहत: दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई, सरकारी अस्पताल में ही रहेगा इलाज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने रविवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सफदरजंग अस्पताल में जारी इलाज के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने कहा कि इस चरण में सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने संबंधी उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो की याचिका पर किसी अंतरिम आदेश की आवश्यकता नहीं है। मामले...

शराब पीने से रोका तो बेटे का खौफनाक रूप: बुजुर्ग मां को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शराब पीने से रोकने पर गुस्साए एक युवक ने अपनी 65 वर्षीय मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेनियापुर गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और...