विकसित देशों का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत से छह गुना अधिक: PM मोदी
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए अक्सर विकासशील देशों को अनुचित तरीके से जिम्मेदार ठहराया जाता है जबकि सच्चाई यह है कि विकसित देशों का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत की तुलना में छह गुना अधिक है।प्रधानमंत्री ने यहां पर्यावरण और जलवायु पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा...
बाढ़ से तबाह नेपाल को भारत का सहारा, पुनर्निर्माण के लिए सहायता की मांग, 2015 की मदद का भी दिया हवाला
नई दिल्ली। नेपाल में पिछले महीने आई बोटेकोशी नदी की बाढ़ से तबाह हुई संपत्तियों और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए नेपाल ने भारत से बड़ी सहायता की मांग की है। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने गुरुवार शाम भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पुनर्निर्माण के लिए भारत से सहयोग मांगा। हालांकि, उन्होंने किसी...
महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान पाकिस्तान ने उठाए कड़े कदम, सरकारी खर्च में कटौती का ऐलान
इस्लामाबाद। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान सरकार ने ईंधन बचाने और सरकारी खर्च कम करने के लिए कई मितव्ययिता उपायों का ऐलान किया है। सरकार ने सरकारी वाहनों के लिए ईंधन की खपत कम करने, नई गाड़ियां खरीदने पर रोक लगाने और अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने जैसे फैसले...
नंदीग्राम के बाद, ममता गुट के उम्मीदवार ने रेजीनगर उपचुनाव की दौड़ से नाम वापस लिया
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के लिए एक और झटका लगा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए उनके उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे एक दिन पहले ही इस गुट ने नंदीग्राम में चुनाव से हटने का फैसला किया था। यह...
फिलीपींस के एक हाई स्कूल में गोलीबारी, 2 छात्रों समेत हमलावर की भी मौत
फिलीपींस के एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस हमले में दो छात्रों और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर...
PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं- उनके नेतृत्व में नई गति से आगे बढ़ रही दिल्ली
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में राजधानी नई गति, नए सामर्थ्य और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शहर का स्वरूप बदल रहा है और इसके साथ लोगों के जीवन में...
घर का दरवाजा खुलते ही अंधाधुंध फायरिंग, रिटायर्ड दंपती की मौत, बेटे की हालत गंभीर
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी पश्चिमीपल्ली आवासीय कॉलोनी में कल देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक क्वार्टर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रिटायर्ड दंपति की हत्या कर दी। गोली लगने से 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी रेनू सिन्हा के रूप में हुई है, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल...
पंजाब :ट्रैक्टर चोरी करने वाले 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
खरड़ : पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर खरड़ पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामलों की जांच के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनके कब्जे से 4 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली, एक गड्ढा खोदने वाली मशीन और बिजली के स्टील के तार के 8 रोल बरामद किए हैं। इस बारे...
एक ही पल में पूरी दुनिया बिखर गई-ऑस्ट्रेलिया में दर्दनाक हादसा, विशाखापत्तनम की सास-बहू की मौत
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पॉइंट कुक इलाके के पामर्स रोड पर उस वक्त हुआ, जब पीड़ितों की टोयोटा कोरोला कार एक तेज रफ्तार पोर्श कार से टकरा गई। मृतकों की पहचान 67 वर्षीय रमा देवी और उनकी...

























