पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है

बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पूर्वाग्रह के हर वर्ग, हर व्यक्ति को मिल रहा योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

आज पूरी दुनिया भारत की चमक और धमक को महसूस कर रही है: अभिलाषा

प्रयागराज lप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज स्थित लक्ष्मीनारायण वाटिका में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रबुद्ध सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए विचार व्यक्त किए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का प्रत्येक अध्याय यह प्रतिध्वनित करता है कि — दृढ़ निश्चय, ईमानदारी और अथक परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को नई दशा और दिशा दी है। उन्होंने 140 करोड़ लोगों की सेवा का संकल्प लेकर बड़े और साहसिक निर्णय लिए हैं। कोरोना महामारी के बावजूद देश को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। प्रधानमंत्री मोदी को 27 देशों ने सर्वोच्च नागरिक का सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन दर्शाता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हो, अगर नीयत साफ हो, इरादें मजबूत हो और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना हो, तो कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। इसी से प्रेरणा और प्रोत्साहन लेकर पूरे देश में उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की चमक और धमक को महसूस कर रही है। पिछले 11 वर्षों के दौरान भारत ग्लोबल लीडर के रूप उभरा है। 21वीं सदी का भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रयासों का परिणाम है।

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मेक इन इण्डिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे आवाहन ने भारत को न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को भी जागृत करने का काम किया है। आज भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक समृद्धि और औद्योगिक प्रगति को नई पहचान, नई रफ्तार मिली है। भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने लोकल से लेकर ग्लोबल तक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। छोटे उद्यमियों से लेकर शीर्ष उद्योग समूहों ने कीर्तिमानों का शिखर हुआ है। देश में निवेश और औद्योगिक विकास का बेहतर परिवेश तैयार हुआ है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रदेश सह संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राशि वार्षीय, राजेंद्र मिश्रा, शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, रणविजय सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप केसरवानी के साथ ही अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here