डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़, यूपी पुलिस ने 17 मास्टरमाइंड पकड़े

0
2

shahar samta news

प्रतापगढ़:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 12.18 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े मामलों में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) आलोक कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत जिला साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई। जांच में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 19 राज्यों में दर्ज 89 शिकायतों में उनकी संलिप्तता सामने आई।पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे या उनका संचालन करते थे। इनका इस्तेमाल निवेश के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी, अंशकालिक नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी तथा टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी कारोबार से जुड़ी धोखाधड़ी में किया जाता था। आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के मामलों की कुल राशि 12.18 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here