लखनऊ के 5-स्टार होटल में युवा वैज्ञानिक की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे से नहीं आ रहा था कोई जवाब

0
32

shahar samta news

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित नोवाटेल होटल के एक कमरे में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने सूचना दी कि राहुल सिंह ने निर्धारित समय पर कमरा खाली नहीं किया और बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां राहुल बिस्तर पर मृत मिला। राहुल सिंह (22) मूल रूप से महराजगंज जिले के बीजापार आसमान छपरा गांव का निवासी था। वह सोमवार दोपहर होटल में आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल ने किसानों की मदद के उद्देश्य से बैटरी से संचालित एक पर्यावरण-अनुकूल ट्रैक्टर विकसित किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।