लखनऊ में आएगा हाई-टेक लग्जरी प्रोजेक्ट, अब घर नहीं मिलेगा ‘लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस

0
2

shahar samta news

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस दिवाली एक नया लक्ज़री रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है। जश्न गोल्फ एस्टेट का दावा है कि इसकी आवासीय परियोजना में उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक, सॉल्ट थेरेपी रूम और क्रायोथेरेपी रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का कहना है कि इन सुविधाओं के साथ यह प्रोजेक्ट राज्य में आधुनिक और अनुभव-आधारित (एक्सपीरिएंशियल) लक्ज़री लिविंग का नया विकल्प पेश करेगा।

कंपनी के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक होगा। यह स्काईवॉक निवासियों को पूरे परिसर की हरियाली, प्राकृतिक जलाशयों और लैंडस्केप गार्डन का विहंगम दृश्य उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा पहली बार किसी आवासीय परियोजना में सॉल्ट थेरेपी रूम और क्रायोथेरेपी रूम भी शामिल किए जा रहे हैं। अभी तक इस तरह की सुविधाएं मुख्य रूप से प्रीमियम वेलनेस सेंटर, लक्ज़री स्पा और अंतरराष्ट्रीय रिसॉर्ट्स में ही देखने को मिलती रही हैं।

जश्न गोल्फ एस्टेट का दावा है कि परियोजना में 100 से अधिक प्रीमियम सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें सेंट्रल विस्टा, ड्यूल कैस्केड वाटर फीचर्स, प्राकृतिक झीलें, फ्लोटिंग गज़ेबो, म्यूजिकल फाउंटेन, फ्रेगरेंस और हर्बल गार्डन, मेडिटेशन लॉन, योगा डेक, सीनियर सिटीजन गार्डन, फैमिली डेक, कम्युनिटी प्लाज़ा, एडवेंचर ज़ोन, जॉगिंग और साइक्लिंग ट्रैक, आउटडोर फिटनेस ज़ोन तथा क्रिकेट प्रैक्टिस पिच शामिल हैं। इसके अलावा परियोजना में भारत का पहला फ्लोटिंग पैडल कोर्ट, मिनी गोल्फ कोर्स, इनडोर बॉलिंग एली, आधुनिक क्लब हाउस, मल्टी-स्पोर्ट्स ज़ोन, प्रीमियम फिटनेस सेंटर, कैफे और सोशल लाउंज जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।

रियल एस्टेट क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि अब खरीदार केवल घर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मनोरंजन और बेहतर जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं वाले समग्र आवासीय प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में जश्न गोल्फ एस्टेट जैसे प्रोजेक्ट लखनऊ के लक्ज़री हाउसिंग सेगमेंट को नई दिशा दे सकते हैं। पीटीआई/ भाषा के हवाले से रियल एस्टेट कंपनी जश्न रियल्टी ने घोषणा की है कि वह इस दिवाली लखनऊ में अपना अल्ट्रा-लक्ज़री रिहायशी प्रोजेक्ट जश्न गोल्फ एस्टेट लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक, करीब 18 एकड़ में विकसित हो रहा यह गोल्फ-फेसिंग प्रोजेक्ट ‘4.99 BHK’ कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया जाएगा, जिसे कंपनी भारत की अपनी तरह की पहली आवासीय श्रेणी बता रही है।

कंपनी का कहना है कि दिवाली के शुभ अवसर पर इस परियोजना का लॉन्च किया जाएगा। उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक, पहला सॉल्ट थेरेपी रूम, पहला क्रायोथेरेपी रूम, भारत का पहला फ्लोटिंग पैडल कोर्ट और 100 से अधिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ यह प्रोजेक्ट राज्य के लक्ज़री रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया मानक स्थापित करने का प्रयास करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here