यूक्रेन में बड़ा राजनीतिक संकट: रक्षा मंत्री के इस्तीफे की चर्चा तेज, जेलेंस्की सरकार पर बढ़ा दबाव

0
6

shahar samta news

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा रक्षा मंत्री को हटाने की अटकलों के बीच कीव शहर में प्रदर्शनकारी जमा हुए। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है, जब नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए संसद का सत्र बुलाया गया है। यह कदम सरकार में बड़े फेरबदल को दर्शाता है। यह फेरबदल जेलेंस्की की राजनीतिक पकड़ की परीक्षा बन सकता है, क्योंकि यूक्रेन लगभग साढ़े चार साल से रूस के बड़े पैमाने पर हमले के खिलाफ लड़ रहा है।

रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव के बारे में कहा जा रहा है कि वह इस पद पर सिर्फ छह महीने रहने के बाद इस्तीफा दे देंगे। हाल के महीनों में रूसी सेना के खिलाफ यूक्रेन के सैन्य प्रदर्शन में आए बड़े सुधार का श्रेय फेडोरोव की तकनीकी विशेषज्ञता को दिया जाता है। रक्षा मंत्री बनने से पहले 35 वर्षीय फेडोरोव यूक्रेन की डिजिटल बदलाव नीतियों के प्रमुख थे और उन्हें आधुनिकीकरण करने वाले व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है।उन्होंने यूक्रेन में ड्रोन तकनीक के तेजी से विकास तथा कई सफल ‘ई-गवर्नमेंट’ मंच शुरू करके लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। जेलेंस्की ने फेडोरोव के पद छोड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की। हालांकि, फेडोरोव ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पोस्ट में अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इससे पहले कई दिनों से यूक्रेनी मीडिया में फेडोरोव के पद छोड़ने की अपुष्ट खबरें आ रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here