Instagram पर PM मोदी का जलवा: 105 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

0
4

PM नरेंद्र मोदी Instagram पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने एक हफ्ते में 4 मिलियन नए Followers जुड़े हैं। इससे उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 10.1 करोड़ (101 मिलियन) से बढ़कर 10.5 करोड़ (105 मिलियन) हो गई। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4.32 करोड़ (43.2 मिलियन) फ़ॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। Instagram पर मोदी अन्य भारतीय राजनीतिक नेताओं से आगे हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 1.61 करोड़ (16.1 मिलियन) फ़ॉलोअर्स हैं।

PM मोदी ने बीते हफ्ते बैठक के दौरान अपने साथियों को सलाह दी है कि वे इंस्टाग्राम रील्स के जरिए युवाओं से जुड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, “युवा Instagram पर ही हैं। करोड़ों युवा रोज़ाना इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा संभावित वर्ग है जिससे हम सभी को जुड़ने की ज़रूरत है।” PM मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में लोगों को बताने के अलावा, मंत्रियों को इस प्लेटफ़ॉर्म पर युवाओं के साथ इंटरैक्टिव सेशन भी करने चाहिए। दूसरी ओर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के Instagram पर 2.6 करोड़ (26 मिलियन) से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here