प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसद स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी और सर्बानंद सोनोवाल ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा भी बैठक में उपस्थित थे।

























