ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बॉक्सिंग टीम की ताकत का परिचय दिया है। इस समय की बड़ी खबर ग्लासगो से सामने आ रही है। जहां बॉक्सर प्रीति पंवार ने इतिहास रचते हुए हर भारतीय को गर्व महसूस करवाया है।
बता दें कि भिवानी की बेटी ने 54 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सिंग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रीति को गोल्ड जीतने पर शुभकामनाएं दी। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की इस बेटी पर पूरे देश को गर्व है। प्रीति ने अपने खेल से बढ़ाया देश का मान बढ़ाया है।
बता दें कि भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला 54 किग्रा वर्ग में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। तीसरे राउंड में शानदार काउंटर अटैक और लगातार सटीक पंचों के दम पर प्रीति ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा था। अब गोल्ड मेडल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को पछाड़ कर इतिहास रच दिया है।
























