दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली सरकार ने DTC की बसों में फ्री में महिलाओं के लिए फ्री में सफर करने के लिए पिंक सहेली कार्ड को जरुरी बनाए जाने की डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस नए आदेश के अनुसार अब महिलाएं 15 अगस्त तक DTC और कलस्टर बसों में 15 अगस्त कर फ्री में सफर कर सकती है। वहीं 16 अगस्त से बस में सफर करने के लिए पिंक सहेली कार्ड को टैप कर पिंक टिकट लिया जा सकेगा, जिनके पास पहले से कार्ड होगा। इसके अलावा जिन महिलाओं के पास कार्ड नहीं होगा किराया देकर नार्मल टिकट लेना होगा। इस संंबंध में दिल्ली परिवहन मंत्री का कहना है कि अब तक 17.20 लाख महिलाओं के कार्ड जारी किए जा चुके हैं। मंत्री द्वारा डीटीसी को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी डिपो और बसों के अंदर महिलाओं को इसकी जानकारी दें।
बिना किसी परेशानी के बदलाव लागू करना है मकसद
सरकार का ऐसा मानना है कि महिलाओं को नए कार्ड बनवाने के लिए पूरा समय मिल सके और बिना किसी परेशानी के बदलाव लागू हो सके। वहीं परिवहन मंत्री द्वारा यह भी पक्का करने के लिए कहा गया है कि सभी महिला यात्रियों से अपील की गई है कि वे 16 अगस्त से पहले अपना NCMC Card बनवा लें ताकि फ्री बस यात्रा की सुविधा बिना जारी रहे

























