अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती

0
4

पंजाब :  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल गत दिन अपने परिवार के साथ नांदेड़ साहिब पहुंचे थे। ये हमला गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सुखबीर बादल पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके हाथों में चोट आई है। वहीं इस हमले में सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है। फिलहाल इस समय सुखबीर सिंह बादल को यशोसाई अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया है।

बताया जा रहा है कि, हमला करने वाले को वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने काबू कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

आपको बता दें कि, सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हमला हुआ था। इस दौरान प्रदेश द्वार पर उन पर फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।  हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से सुनाई गई धार्मिक सजा काट रहे थे। इस दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो रखा था और वह व्हीलचेयर पर बैठ थे। सजा के दौरान गले में पट्टी डाल कर, नीली पोशाक पहनकर और हाथ में भाला लेकर पहरेदार के रूप में सेवा कर रहे थे। हमलावर ने 9mm  की पिस्ट से सुखबीर बादल पर गोली चलाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here