यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला-27 लोगों की मौत 42 घायल

0
5

यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट बुचा जिले पर रूसी हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए।गवर्नर टिमुर तकाचेंको ने शनिवार को यह जानकारी दी। टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर उन्होंने लिखा कि 42 लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने बताया कि हमले से भीषण आग लग गई जो कई घरों एवं एक रेस्तरां तक फैल गई।

उन्होंने कहा कि इस हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कीव में लगातार हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन पर रूस के पूर्ण हमले के साढ़े चार साल बाद, इन हमलों ने यूक्रेनी राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि एक गोदाम पर हमले से धमाका हुआ और आस-पास के बुनियादी ढांचे को “काफ़ी नुकसान” पहुंचा, जिसमें रिहायशी इमारतें और बुज़ुर्गों की देखभाल करने वाली एक सुविधा भी शामिल है।

उन्होंने X पर लिखा, “जिन्होंने ऐसा होने दिया, उन्हें अपने फ़ैसलों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी लापरवाही के आरोपों में आपराधिक मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने ज़िम्मेदार लोगों को “सज़ा” दिलाने का वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here