समुद्र में 270 यात्रियों से भरी नाव पलटी, 7 की मौ’त; कई लापता,चारों तरफ मची चीख-पुकार

0
3

बोदरमः उत्तरी साइप्रस के तट के नजदीक करीब 270 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नौका रविवार को डूब गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। तुर्किये की मीडिया ने यह जानकारी दी।

उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने तुर्किये के सरकारी टीआरटी न्यूज चैनल को बताया कि करीब 237 लोगों को बचा लिया गया है। उस्तेल ने बताया कि खराब मौसम की वजह से नौका के रवाना के 15 मिनट के भीतर ही उसमें पानी भरने लगा। उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद मदद के लिए आपात कॉल की गई।

दोहरे पतवार वाली यह नाव साइप्रस के जातीय रूप से विभाजित उत्तरी हिस्से के काइरेनिया बंदरगाह से तुर्किये के मर्सिन प्रांत के तासुसू बंदरगाह की यात्रा कर रही थी। काइरेनिया के महापौर मुरात सेनकुल ने कहा कि यह नौका ‘फिलो डेनिज़सिलिक’ नामक कंपनी की थी और साइप्रस के उत्तरी तट पर डायना तट से करीब साढ़े सात किलोमीटर की दूरी पर डूबी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here