मानसून सत्र के दूसरे दिन की चर्चा को लेकर कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक, भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
5

हरियाणा : चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की आज मीटिंग हुई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के आवास पर हुई। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन को लेकर चर्चा की गई।मीटिंग के पश्चात नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में  दल राज्यपाल से मिलने गया। वहीं हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की, विधानसभा परिसर में उनके प्रवेश में बाधा और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन के संबंध में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई के लिए हरियाणा कांग्रेस के विधायकों द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here