दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में हुई गंभीर और परेशान करने वाली घटना का दिल्ली सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल परिसर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मामले की पुलिस जांच भी जारी है।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




















