पंजाब को लेकर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

0
3
पंजाब को लेकर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

लुधियाना: बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब में नशे को लेकर गहरी चिंता जताई है। यहां धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि आज जिस तरह पंजाब में नशा बिक रहा है और बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन हो रहा है, यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें युवाओं को बहका रही हैं। आज युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कोने-कोने में युवाओं को बहकाकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि पंजाब में नशे और धर्म परिवर्तन को सख्ती से बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और सामाजिक संस्थाएं इस दिशा में काफी काम कर रही हैं, जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। हालांकि, पंजाब में इन दो चीजों नशे और धर्म परिवर्तन को सख्ती से रोकने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here