यमुनोत्री के कपाट 11 व बदरीनाथ के 16 नवम्बर को होंगे बंद

0
5
यमुनोत्री के कपाट 11 व बदरीनाथ के 16 नवम्बर को होंगे बंद

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धामों में शामिल यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी के पावन अवसर पर मां यमुना के कपाट बंद करने की तिथि एवं शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया।तीर्थ पुरोहितों एवं मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैयादूज के पावन पर्व पर बुधवार 11 नवम्बर को प्रात: 10 बजकर 28 मिनट पर शुभ लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां यमुना के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। उधर चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट आगामी 16 नवम्बर को रात्रि 9 बज कर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बी.के.टी.सी.) के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में रावल अमरनाथ नम्बूदरी के सान्निध्य में बदरीनाथ धाम के कपाट बन्द करने की घोषणा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here