भारतीय रेलवे: अब रेलवे काउंटर से टिकट लेने पर भी मिलेगा 10 लाख तक का बीमा

0
7
भारतीय रेलवे: अब रेलवे काउंटर से टिकट लेने पर भी मिलेगा 10 लाख तक का बीमा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। 27 अक्टूबर से रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर यानी खिड़की से रिजर्व टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए भी ‘ऑप्शनल ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम’ (OTIS) शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं। यह फैसला ‘यूनियन ऑफ इंडिया बनाम राधा यादव’ मामले में सुप्रीम कोर्ट के 6 अक्टूबर के आदेश के बाद लिया गया है।

कितना लगेगा प्रीमियम और क्या मिलेगा कवरेज?
इस योजना के तहत यात्री मात्र 45 पैसे प्रति यात्री का प्रीमियम देकर यह बीमा चुन सकते हैं। इस बीमा योजना में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं इस प्रकार हैं: इस पॉलिसी में स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 7.5 लाख रुपये, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए 2 लाख रुपये तक, और शव को ले जाने के लिए 10,000 रुपये तक की सुविधा भी शामिल है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह बीमा पूरी तरह से वैकल्पिक (ऑप्शनल) रहेगा, और टिकट बुक करने से पहले रिजर्वेशन स्टाफ को यात्रियों को इस सुविधा के बारे में बताना होगा।

कैसे मिलेगी यह सुविधा?
रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि यह बीमा पूरी तरह से वैकल्पिक (ऑप्शनल) है यानी यात्री की मर्जी पर निर्भर करेगा। टिकट काउंटर पर बुकिंग करते समय रिजर्वेशन स्टाफ की जिम्मेदारी होगी कि वे यात्रियों को इस बीमा सुविधा के बारे में बताएं, ताकि यात्री अपनी इच्छा के अनुसार इसे चुन सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here