लखनऊ में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

0
7
लखनऊ में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ‘अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर वकीलों का भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर कूच किया, जिससे हजरतगंज और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी वकीलों का यह पैदल मार्च कैसरबाग स्थित न्यायालय परिसर से शुरू हुआ। अधिवक्ता परिवर्तन चौक और अटल चौक होते हुए हजरतगंज चौराहे तक पहुंचे। जैसे ही जुलूस विधानसभा की ओर बढ़ा, मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित वकीलों ने पुलिस की पहली बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश करने ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here