दिल्ली में CJP प्रदर्शन का असर: लगातार तीसरे दिन 18 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद

0
6

Delhi Metro Stations Closed : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के तहत शनिवार को भी लगातार तीसरे दिन 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले से मध्य दिल्ली में सफर करने वाले आम यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

DMRC के अनुसार शनिवार को इन 18 स्टेशनों पर यात्रियों के आने-जाने पर रोक रहेगी। वो स्टेशन हैं राजीव चौक, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, नई दिल्ली और सेवा तीर्थ। 

वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर ट्रेन बदलने (Interchange) की सुविधा चालू रहेगी। यानी यात्री यहां एक लाइन से दूसरी लाइन में ट्रेन तो बदल सकेंगे लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या बाहर से अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

आपको बता दें कि जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग की है जिससे कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया है। मेट्रो स्टेशन बंद होने और सड़कों पर जाम के चलते दफ्तर और गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों के अनुसार उनके सामान्य सफर में 40 से 45 मिनट का अतिरिक्त समय लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here