Meta ने Facebook से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने को लेकर सरकार से माफी मांगी है। कंपनी ने अधिकारियों को बताया कि यह कार्रवाई किसी जानबूझकर लिए गए फैसले के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई थी। मेटा के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, “कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे वापस बहाल कर दिया गया है। मेटा ने फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक करने पर बयान जारी किया है। मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे वापस बहाल कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और उन हालात की जांच कर रही है जिनकी वजह से वीडियो हटाया गया। अधिकारी मेटा की सफाई और घटना से जुड़ी घटनाओं के क्रम की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि मेटा के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को सफाई देने के लिए बुलाया जा सकता है।
























