यूपी में बेखौफ बदमाश: हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव

0
1

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर बैखौफ बदमाशों ने हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने आरोप है कि उन्हें उनकी ही फॉर्च्यूनर में गोली मारी गई और शव नहर में फेंक दिया गया। धीरेंद्र पीजीआई इलाके में रह रहे थे और मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे। पुलिस को जमीन की रंजिश में हत्या का शक है। 

बताया जा रहा है कि घटना को दुबग्गा थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का शक है। इस मामले में धीरेंद्र के ड्राइवर की भूमिका भी जांच के दायरे में है। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने विरोधियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे क्षेत्र में गस्त तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here