मशहूर रेसलर द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह राणा की 29 अगस्त को हरियाणा के पानीपत में कार का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद उनकी कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। अब खली ने खुद वीडियो शेयर कर अपनी तबीयत का अपडेट दिया है।मशहूर WWE रेसलर द ग्रेट खली की कार का शनिवार, 29 अगस्त को हरियाणा के पानीपत में एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी SUV एक दूसरी कार से टकरा गई थी। हादसे के बाद मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आ रहा था। वीडियो में खली भी मौके पर पैदल चलते दिखाई दिए। हादसे की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर सवाल करने लगे। इसके बाद द ग्रेट खली ने खुद एक वीडियो शेयर कर अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी और फैंस को भरोसा दिलाया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
अपने इंस्टाग्राम वीडियो में द ग्रेट खली ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद उन्हें लगातार फोन और मैसेज आ रहे हैं। लोग उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। खली ने कहा कि यह एक छोटा सा कार एक्सीडेंट था और उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि वह इस घटना को बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने खुद से इसके बारे में जानकारी साझा नहीं की थी। लेकिन जब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उन्होंने खुद सामने आकर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देना जरूरी समझा।
आप सभी की दुआएं और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है
द ग्रेट खली ने अपने वीडियो में फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआएं और भगवान का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की और वीडियो के अंत में ‘जय हिंद’ कहा।



















