समंदर में भारत का बड़ा एक्शनः अरब सागर में  ईरानी नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

0
1
समंदर में भारत का बड़ा एक्शनः अरब सागर में  ईरानी नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

New Delhi : अरब सागर में भारत को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाकर लक्षद्वीप के पश्चिम में समुद्री रास्ते पर करीब 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन नशीले पदार्थों की कीमत हजारों करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया।

भारतीय तटरक्षक बल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को समुद्र के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा से संदिग्ध नाव पर निगरानी शुरू की।  अधिकारियों के मुताबिक, निगरानी के दौरान तटरक्षक बल ने एक संदिग्ध ईरानी नाव को लगातार पीछा किया। 25 सितंबर 2026 को नाव को रोककर उस पर सवार सुरक्षा दल ने चढ़ाई की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। जांच में नाव से करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन मिली। अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here