e-KYC न कराने पर 1.14 लाख उपभोक्ताओं की LPG आपूर्ति बंद, रसोई गैस के लिए बढ़ी परेशानी

0
3
e-KYC न कराने पर 1.14 लाख उपभोक्ताओं की LPG आपूर्ति बंद, रसोई गैस के लिए बढ़ी परेशानी

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले में घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराने से 1.14 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति पर एक अक्टूबर से रोक लगा दी गई है। इससे संबंधित उपभोक्ताओं के सामने रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। जिले में कुल 9,17,786 घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से अब तक 8,03,001 उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी कराई है। 

वहीं, 1,14,785 उपभोक्ता अभी इस प्रक्रिया से वंचित हैं। घरेलू गैस कनेक्शन के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी किया गया है। इसके तहत उपभोक्ताओं की पहचान का सत्यापन किया जाता है। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण गैस कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं की आपूर्ति रोक दी है। इसका असर उन परिवारों पर पड़ सकता है, जो खाना बनाने के लिए पूरी तरह रसोई गैस पर निर्भर हैं। 

जिले में ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 87.5 प्रतिशत है, जबकि लगभग 12.5 प्रतिशत उपभोक्ता अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। ऐसे में शेष उपभोक्ताओं के सामने ई-केवाईसी कराने और गैस आपूर्ति बहाल कराने की चुनौती है। क्योंकि इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन में मोबाईल नंबर पहले दूसरे थे। अब वह मोबाईल नंबर या तो खो गया है या उपभोक्ताओं ने अपना मोबाईल नंबर बदल दिया है। राहत की बात यह है कि गैस आपूर्ति बाधित होने से बचने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपूर्ति बहाल करा सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here