पुराने नोट के बदले नए नोट का झांसा, नोएडा की महिला से 41.45 लाख रुपये की साइबर ठगी

0
4
पुराने नोट के बदले नए नोट का झांसा, नोएडा की महिला से 41.45 लाख रुपये की साइबर ठगी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों ने चलन से हटाए जा चुके पुराने नोट के बदले नए नोट देने का झांसा देकर एक महिला से 41.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 26 निवासी अनुराधा छेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर साइबर अपराधियों ने उन्हें पुराने नोट के बदले नए नोट देने का भरोसा दिलाया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नोट बदलने के लिए जीएसटी के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 41 लाख 45 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य मामले में 87 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के बैंक खाते से छह लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए गए। यादव ने बताया कि दूसरे मामले में रवि आनंद सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक में उनके खाते से उनकी अनुमति के बिना छह लाख 41 हजार रुपये कथित तौर पर धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए। सक्सेना (87) भारतीय रेलवे में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह नोएडा के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here