हरियाणा -हरियाणा में वोट बचाओ-देशा बचाओ अभियान के अंतर्गत माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन द्वारा 1 नवंबर, 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में एक विशाल मेगा राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इसी संबंध में हरियाणा कांग्रेस ने भी तैयारी शुरु कर दी है। बता दें कि इस बार पर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर सहित निशान सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस मेगा राष्ट्रीय रैली की अभूतपूर्व सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश के समस्त जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।






















