प्रयागराज।** शहर समता विचार मंच के तत्वावधान में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता रचना सक्सेना ने की तथा उमेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। छाया सक्सेना प्रभु ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।काव्य गोष्ठी का संयोजन एवं कुशल संचालन उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ने किया। इस अवसर पर साधना शुक्ला,डॉ. प्रतिमा दीवान,डा .शशि जायसवाल, सुनीता गुप्ता,पूनम पांडे, संतोष मिश्रा दामिनी,अनीता दुबे, शोभा त्रिपाठी, रेणुका पटेल, सुषमा सिंह उर्मि, साधना खरे,ने अपनी सुंदर एवं भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुति दी।अंत में उमा मिश्रा ‘प्रीति’ ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।




















