MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर PM मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा, मुख्यमंत्री सैनी ने दिया मजेदार जवाब

0
6
MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर PM मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा, मुख्यमंत्री सैनी ने दिया मजेदार जवाब

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जवाब चर्चा में है। PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि 4 बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाज़ा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? 

पीएम मोदी के इस सवाल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इस पर 5 बार शून्य लिखकर जवाब दिया। सीएम सैनी ने लिखा कि 0+0+0+0=0। सीएम सैनी का यह जवाब सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद यानी MLC चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस को घेरा है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में कुल 28 सीटों पर चुनाव हुए थे और इनमें कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here