मां समान बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवर लूटने वाला पड़ोसी गिरफ्तारएसएसपी ने प्रेसवार्ता कर किया हत्याकांड का खुलासा, 60 कंगन, 11 चेन और 31 अंगूठियां बरामद।

0
6
मां समान बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवर लूटने वाला पड़ोसी गिरफ्तारएसएसपी ने प्रेसवार्ता कर किया हत्याकांड का खुलासा, 60 कंगन, 11 चेन और 31 अंगूठियां बरामद।

मथुरा ÷ कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ वाली गली में बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवर लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने की थी। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी भरत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे आरोपी भरत ने बुजुर्ग महिला के घर की घंटी बजाई। दरवाजा खोलने पर उसने छत पर कपड़ा गिरने का बहाना बनाया। महिला छत की चाबी लेकर उसे ऊपर ले जाने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने सीढ़ियों पर रखी ईंट उठाकर महिला के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला के पहने हुए जेवर और कमरे में रखे बैग से आभूषण लेकर फरार हो गया।एसएसपी के मुताबिक, आरोपी मृतका का पड़ोसी था और उनके घर आता-जाता रहता था। महिला उसे अपने बच्चे की तरह मानती थीं। नवरात्रि में बहन के साथ कन्या-लांगुर भोज में जाने के दौरान उसने घर में रखी तिजोरी देख ली थी। इसके बाद उसके मन में जेवर लूटने का लालच आ गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात की योजना बनाने के लिए इंटरनेट पर बेहोशी के इंजेक्शन और तमंचे के बारे में भी जानकारी तलाश की थी।कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को 29 अक्टूबर की रात चूना कंकड़ वाली गली के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीली धातु के 60 कंगन, 11 चेन, 31 अंगूठियां, दो लॉकेट, 27 कान के टॉप्स, एक नोज पिन, पीली धातु लगा एक रुद्राक्ष और मिश्रित धातु की तीन अंगूठियां बरामद हुईं।इसके अलावा मोबाइल फोन, आधार कार्ड, हत्या के समय पहने गए कपड़े और 16,600 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, स्वाट टीम प्रभारी महावीर सिंह, उपनिरीक्षक आमोद कुमार सहित कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here