पंकज चौधरी का INDIA गठबंधन पर तंज, बोले- ‘चाहे जितना जोर लगा लो, मोदी कहीं नहीं जाएंगे

0
2
पंकज चौधरी का INDIA गठबंधन पर तंज, बोले- ‘चाहे जितना जोर लगा लो, मोदी कहीं नहीं जाएंगे

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे जितना जोर लगा लो, मोदी कहीं नहीं जाएंगे। चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “काश, ‘इंडिया’ गठबंधन के भ्रमित नेताओं को अच्छे सलाहकार मिल जाते तो आज देश का मस्तक और ऊंचा होता। संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाकर ऊपर नहीं उठा जा सकता।

‘इंडिया’ गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की है, जिसमें विपक्षी दलों के कई नेता जुटे हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। लोगों के दिलों में उतरने के लिए जमीन पर काम करके दिल जीतना पड़ता है।” चौधरी ने पोस्ट में विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा, “चाहे जितना जोर लगा लो, मोदी कहीं नहीं जाएंगे… लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने इससे पहले एक अन्य पोस्ट में कहा, “लालच जब मन में छाता है, तब विवेक का हरण हो जाता है… सत्ता की लालसा में बदहवास ‘इंडिया’ गठबंधन ने विवेक खो दिया है।” उन्होंने कहा, “जिस भारत की संसदीय परंपरा का सम्मान पूरे विश्व में है, अपने स्वार्थ की राजनीति के लिए उसका अपमान हमारे उन मूल्यों के विरुद्ध है, जो लोकतंत्र को मजबूत और भारत को भाग्य विधाता बनाते हैं।” चौधरी ने पोस्ट में कहा, “अराजकता की एक सीमा होती है। सत्ता पाने की सनक में देश के मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here