दिल्ली में प्रदूषण पर MCD की सख्ती–निर्माण स्थलों पर 68 लाख का जुर्माना 10 दिनों में काटे 13 हजार से ज्यादा चालान,

0
13
दिल्ली में प्रदूषण पर MCD की सख्ती–निर्माण स्थलों पर 68 लाख का जुर्माना 10 दिनों में काटे 13 हजार से ज्यादा चालान,

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम (MCD) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पिछले 10 दिनों में 13 हजार से अधिक चालान काटे गए हैं। इनमें खुले में कचरा जलाने और प्रदूषण फैलाने वाली अन्य गतिविधियों के मामले शामिल हैं। वहीं, निर्माण स्थलों पर नियमों की अनदेखी करने पर 68 लाख रुपये से अधिक का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है।
MCD की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत 164 रात्रि गश्ती टीमें और 134 दिन की गश्ती टीमें तैनात की गई थीं। दिवाली से एक दिन पहले और उसके अगले दिन भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1,800 चालान काटे गए। कार्रवाई में निगम के लगभग 1,486 कर्मचारियों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

1,559 निर्माण स्थलों का निरीक्षण, 449 पर मिली गड़बड़ी-MCD के बिल्डिंग विभाग ने अभियान के दौरान दिल्ली में 1,559 निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किया। जांच में 449 जगहों पर प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद संबंधित निर्माण स्थलों पर 68 लाख रुपये से अधिक का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया। निगम की टीमें खुले में कचरा जलाने, धूल फैलाने और प्रदूषण से जुड़े अन्य मामलों पर भी लगातार निगरानी रख रही हैं।

प्रदूषण प्रभावित इलाकों में निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां

पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारियों ने विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स AQI मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास धूल हटाने और कचरा प्रबंधन में कुछ कमियां सामने आईं।निरीक्षण अभियान में PWD, MCD, ट्रैफिक पुलिस, DMRC, NHAI और रेलवे समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को कमियों को दूर करने और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

प्रदूषण रोकने के लिए 167 वॉटर स्प्रिंकलर और 40 एंटी-स्मॉग गन तैनात

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए MCD ने राजधानी में 167 वॉटर स्प्रिंकलर और 40 एंटी-स्मॉग गन तैनात की हैं। निगम की दिन और रात की टीमें सड़कों पर धूल, खुले में कचरा जलाने और गड्ढों जैसी समस्याओं की निगरानी कर रही हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here