दिल्ली में योगी-शाह की अहम बैठक: 2027 चुनावी ब्लूप्रिंट पर मंथन, सियासत गरमाई

0
8

shahar samta news

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े अनियमितता के मामले पर भी बातचीत होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई है और अब क्षेत्रीय स्तर की संगठनात्मक टीमों का गठन होना बाकी है। बूथ स्तर तक संगठन को एक्टिव करने की तैयारी, क्षेत्रीय इकाइयों पर फोकस पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में अब अपेक्षाकृत कम समय बचा है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार और प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद अब पार्टी का ध्यान चुनावी तैयारियों को गति देने पर है। इसी क्रम में संगठन की क्षेत्रीय इकाइयों के गठन और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here