shahar samta news
हिसार जिले के चानोत गांव में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से चल रहा ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और चानोत धरना समिति के बीच हुई बैठक में गांव को भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने पर सहमति बन गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि भाखड़ा नहर से हांसी आ रही पाइपलाइन में 4 इंच का टी-कनेक्शन लगाकर चानौत गांव को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। लंबे समय से इसी मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे।बता दें कि हिसार जिले के चानोत गांव में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से ग्रामीणों का धरना जारी था। इस धरने के बीच आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हांसी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हांसी से विधायक विनोद भयाना मौजूद रहे। यहां चानोत धरना समिति और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई अहम बैठक के बाद सहमति बन गई और पेयजल की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है।

























