माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए राहत: यात्रा रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू

0
8

कटड़ा: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे फिर से माता रानी के दर्शनों के लिए पंजीकरण करवा कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते अस्थाई रूप से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा हेतु पंजीकरण को शनिवार सुबह 7 बजे से खोल दिया गया है। इसके बाद से मां भगवती के दर्शनों के लिए कटड़ा में ठहरे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शनिवार को भी क्षेत्र में हल्की बारिश थी, बारिश और स्थिति को देखते हुए 200 पंजीकरण होने के बाद एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को दोबारा स्थगित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here