दतिया उपचुनाव में पूर्व CM उमा भारती की एंट्री! आशुतोष तिवारी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

0
5

दतिया। मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा उपचुनाव लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी बीच प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती का एक भावनात्मक संदेश सामने आया है, जिसने चुनावी माहौल को नई चर्चा दे दी है। उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि वह व्यक्तिगत कारणों से दतिया जाकर चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी, लेकिन उनकी शुभकामनाएं पूरी तरह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ हैं।

न्होंने अपने संदेश में लिखा कि,

“मैं किसी वजह से आशुतोष तिवारी जी के चुनाव प्रचार में दतिया नहीं पहुंच पा रही हूं, लेकिन मैं उनकी जीत की मनोकामना कर रही हूं। आशुतोष तिवारी जी मेरे छोटे भाई हैं और सदैव मेरे शुभचिंतक रहे हैं। आप सब मेरे आशीर्वाद को सफल बनाइए।

उमा भारती के इस संदेश को राजनीतिक हलकों में महज शुभकामना नहीं, बल्कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक स्पष्ट समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि यह संदेश ऐसे समय आया है, जब दतिया उपचुनाव में भाजपा पूरी ताकत झोंक चुकी है और चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उमा भारती का दतिया क्षेत्र में आज भी एक प्रभावशाली जनाधार है। ऐसे में उनका सार्वजनिक समर्थन भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के लिए चुनावी माहौल को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि वरिष्ठ नेताओं के समर्थन और चुनावी रणनीति का असर मतदान के दिन किस रूप में सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here