दिल्ली CM रेखा गुप्ता की लोगों से खास अपील- अपने घरों में तिरंगा फहराएं

0
3

 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को यहां कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराएं, तस्वीरें लें और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

रेखा गुप्ता ने संबोधन में कहा-
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा, “आज हम अपने देश को आगे ले जाने और भारत को मजबूत बनाने के पक्के इरादे के साथ यहां खड़े हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश को आजादी दिलाई है। अब युवाओं और मौजूदा पीढ़ी के हाथों में ही देश की बागडोर है। अपने घरों में तिरंगा फहराएं और तस्वीरें लें।”
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज थामकर इंडिया गेट से विजय चौक तक मार्च किया। स्वतंत्रता दिवस से पहले BJP पूरे शहर में तिरंगा यात्राएं निकाल रही है, ताकि आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रवादी नेताओं के योगदान को याद किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here