ट्रंप का 2028 चुनाव पर बड़ा बयान- ‘दिल तो चाहता है तीसरी बार राष्ट्रपति बनूं लेकिन.

0
5

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने माना कि उनका मन दोबारा चुनाव लड़ने का है और उनके समर्थक भी लगातार ‘2028’ के नारे लगा रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद अमेरिकी संविधान में मौजूद दो कार्यकाल की सीमा को लेकर कहा कि “कानून बहुत मजबूत है।” यानी फिलहाल ट्रंप ने तीसरे कार्यकाल की इच्छा तो जाहिर की है, लेकिन साथ ही मौजूदा संवैधानिक बाधा को भी स्वीकार किया है। मैरीलैंड के Joint Base Andrews में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से सीधे पूछा गया कि क्या वह 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना चाहेंगे।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें बार-बार यह सवाल पूछा जाता है और अमेरिकी कानून इस मामले में बहुत स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दिल तो चाहता है चुनाव लड़ना लेकिन कानून बहुत मजबूत है। ट्रंप ने बताया कि उनके समर्थक लगातार उनसे 2028 में चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने ओहायो में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी लोग जोर-जोर से ‘2028!’ के नारे लगा रहे थे।हालांकि, ट्रंप की ताजा टिप्पणी को 2028 की आधिकारिक चुनावी घोषणा नहीं माना जा रहा है।

तीसरी बार चुनाव लड़ने में अड़चन 
ट्रंप के सामने सबसे बड़ी बाधा अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन है। इस संशोधन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दो बार से अधिक निर्वाचित नहीं हो सकता। ट्रंप 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे और 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बने। दोनों जीत अलग-अलग कार्यकाल में हुईं। इसलिए मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था के तहत वह 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here