आज बतारीख़ 15 अगस्त को,अदबी तन्ज़ीम “उर्दू हिंदी संगम” की जानिब से यौमे आज़ादी के मौक़े पर तरही ग़ज़लिया निशस्त का एहतेमाम किया गया। निशस्त के आग़ाज़ में शहीदाने वतन को याद किया गया और उन्हें ख़िराज़ अक़ीदत पेश किया गया।
उस्ताद जनाब अनवार अब्बास नक़वी साहिब की सदारत में हुई इस निशस्त में मौजूद तख़लीक़ कारों ने मिसरा ए तर्ह पर अपने कलाम पेश फ़रमाये और क़द्रो तहसीन के मुसतहक़ हुए।
डाक्टर नईम साहिल,जनाब वाक़िफ़ अंसारी,मोहतरमा सुनैना त्रिपाठी,मोहतरमा अतिया नूर, मोहतरमा संगीता ‘सुमन’,जाफ़र नवाब और मिर्ज़ा राहिब ने बेहतरीन कलाम पेश किये।
निशस्त की निज़ामत संगीता सुमन ने की। जनाब सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी और जनाब सय्यिद सुलेमान साहिब आदि शरीक रहे।






















