भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गजेंद्र पटेल और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा भाजपा ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को दी है। नई नियुक्तियों के साथ मध्यप्रदेश के इन नेताओं की संगठन में भूमिका और मजबूत हुई है।
भाजपा की नई टीम में प्रदेश के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारियों से मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन में प्रभाव और बढ़ने की उम्मीद है।




















