BJP को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे का कारण उन्होंने अपने निजी आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए कॉर्पोरेट/निजी क्षेत्र (Private Sector) में जाने की बात कही है।
शहजाद ने अपने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले इस्तीफा लेने से मना कर दिया, लेकिन इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा गया। हालांकि, गहन विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपने फैसले को बरकरार रखा। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी, नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया है।




















