दिल्ली में पुलिस पर भीड़ ने किया हमला, फेंका मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से की पिटाई

0
7

दिल्लीः दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इलाके में रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी बिना कागजात मिली बाइक को सीज करके पुलिस थाने ले जा रहे थे, जिस पर बाइक मालिक और भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला किया और उन पर मिर्च पाउडर फेंका।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे, उस दौरान गाड़ी के मालिक और लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला किया।

दिल्ली पुलिस पर भलस्वा डेयरी इलाके में हमला। आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी–डंडों से बर्बरता से पीटा गया। दरअसल, पुलिस ने एक बाइक सीज कर दी थी। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर हमलावर होने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पंकज पहले से ही कई अपराधों में शामिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here