हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास; एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग में Gold Medal जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

0
3
हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास; एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग में Gold Medal जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

जींद : एशियन गेम्स 2026 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हरियाणा के जींद की धाकड़ भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।बता दें कि एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप शूटिंग (पुरुष या महिला वर्ग) में भारत का यह पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ नीरू ढांडा ने मौजूदा एशियाई खेलों में भारत की झोली में पांचवां स्वर्ण पदक डाला है। इसके अलावा उन्होंने टीम इवेंट में भी देश के लिए रजत पदक हासिल किया है।फाइनल मुकाबले में 30 में से 28 सटीक निशाने साधकर नीरू ने न केवल नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि एशियाई खेलों के 75 साल के इतिहास में ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर भी बन गईं। भारत के लिए 48 साल (1978 में रणधीर सिंह के बाद) में इस स्पर्धा का यह पहला गोल्ड है। इस मुकाबले में चीन की सुन युनगोंग ने सिल्वर और कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। नीरू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही 2026 एशियाई खेलों में भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 5 और कुल पदकों की संख्या 47 हो गई है। 

इस मौके पर सीएम सैनी ने भी भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा को बधाई दी। सीएम ने कहा कि आज हरियाणा की बेटी ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया! एशियन गेम्स 2026 में जींद की नीरू ढांढा ने ट्रैप शूटिंग में अपने शानदार निशाने से स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

नीरू की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह Gold Medal उनकी स्वर्णिम सफलता का प्रतीक है। बिटिया नीरू ढांढा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here