शहर समता न्यूज़
प्रयागराज । रचना सक्सेना के पूज्य पिता सूरज प्रसाद सक्सेना की स्मृति में शहर समता विचार मंच प्रयागराज द्वारा एक साहित्यिक आयोजन का कार्यक्रम शहर समता कार्यालय कर्नलगंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर शहर समता महिला काव्यगोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। यह काव्य गोष्ठी दिन में 3 बजे से सात बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही डाॅ ऊषा मिश्रा एवं मुख्य अतिथि जगन्नाथ राय ‘जगन’ तथा विशिष्ट अतिथि गिरीश श्रीवास्तव ‘गिरीश’ द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती माँ की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया।
सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति रचना सक्सेना द्वारा की गयी।
आयोजन के प्रथम सत्र में महिला काव्यगोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण हुआ। संपादकीय वाचन उमेश श्रीवास्तव ने किया। दूसरे सत्र में काव्यगोष्ठी हुई जिसका कुशल संचालन शहर समता अखबार के संपादक उमेश श्रीवास्तव ने किया। इस काव्य गोष्ठी में डाॅ प्रदीप चित्रांशी, रचना सक्सेना, शाहीन खुशबू, शरत चन्द्र श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, उमेश श्रीवास्तव, ऋजु पाण्डेय, डाॅ वीरेन्द्र तिवारी, डाॅ ऊषा मिश्रा, गिरीश श्रीवास्तव एवं जगन्नाथ राय ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दियें जिसमें पढ़ा। धन्यवाद ज्ञापन संजय सक्सेना ने किया।




















