शुभेंदु ने मच्छार की तारीफ की, केंद्र से कोलकाता में उड़ान प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देने का आग्रह

0
3
शुभेंदु ने मच्छार की तारीफ की, केंद्र से कोलकाता में उड़ान प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देने का आग्रह

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुबई से तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के सह-पायलट के कथित प्रयास को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सोमवार को तारीफ की। इसी के साथ शुभेंदु ने राज्य में वैश्विक स्तर के पायलट तैयार करने के लिए एक उड़ान प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने में केंद्र से मदद मांगी।बंगाल में उड़ान योजना के क्रियान्वयन और नये हवाई अड्डों के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर से जुड़े कार्यक्रम में शुभेंदु ने कहा, “भारत का हर पायलट देश से प्यार करता है। कुछ दिन पहले कैप्टन मच्छार ने बहुत हिम्मत दिखाई और कई बेगुनाह लोगों की जान बचाई। मैंने गुजारिश की है कि पश्चिम बंगाल में उनके जैसे पायलट तैयार करने में सहयोग दिया जाए।” मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्र से कोलकाता के बेहाला में एक उड़ान प्रशिक्षण संस्थान खोलने की अनुमति मांगी है और उम्मीद जताई कि इस परियोजना को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू भी मौजूद थे।शुभेंदु ने नायडू से बेहाला का दौरा करने और प्रस्तावित उड़ान प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “आप (नायडू) कृपया बेहाला जाएं और इसे (उड़ान प्रशिक्षण संस्थान) जल्द मंजूरी दें। भारत का हर पायलट देशभक्त है। कुछ दिन पहले, हमारे पायलट कैप्टन मच्छार ने जिस तरह से हिम्मत और सूझबूझ दिखाई और कई जानें बचाईं, वह वाकई प्रेरणादायक है। आप युवा पीढ़ी को पायलट बनने के लिए तैयार करें, ताकि वे न सिर्फ देश की, बल्कि पूरी दुनिया की सेवा कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here